अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी में भीतरखाने चल रही कलह अब लखनऊ तक पहुंचने लगी है। बुधवार को जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारी लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। विवाद सपा पार्षद दल का नेता बनाए जाने के बाद तूल पकड़ गया है। जनाधार के लिए संघर्ष कर रही सपा दो गुटों में बंट चुकी है। पार्षदों ने अखिलेश यादव के सामने संगठन की कलई खोलकर रख दी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ सपा नेता संगठन में कलह पैदा कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने भरोसा दिया कि जल्द ही वह अलीगढ़ समिति भेजेंगे। सपा महानगर अध्यक्ष मो. अब्दुल हमीद घोषी ने दो दिन पहले ही सपा पार्षद दल का नेता मो. हफीज अब्बासी को बनाया था। 22 पार्षदों ने सहमति दी थी। इसका चारों ओर विरोध होने लगा। बुधवार की तड़के पार्षदों को घरों से उठाकर सपाई लखनऊ लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.