मधुबनी, मार्च 24 -- लखनौर। झंझारपुर आर एस थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया। दोनों अलग-अलग मामले के नामजद आरोपी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सनातन कुमार उर्फ शांतनु कुमार उर्फ सोनू बेहट के निवासी हैं।उन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज है। दूसरे मामले के गिरफ्तार अभियुक्त अशोक मुखिया दीप के निवासी हैं। उन पर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...