गया, फरवरी 7 -- शादी-विवाह के दिन शुरू होने के साथ शराब तस्करी तेज हो गयी। लगातार दूसरे दिन उत्पाद विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। शराब तस्करी कर रहे दो गाड़ी और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार की रात हुई कार्रवाई में दो वाहनों से 768 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। चेक पोस्ट पर कार और मोहनपुर थाना क्षेत्र में ऑटो जब्त किया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि समेतिक जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आ रही एक्सयूवी कार पकड़ी गई। जांच में कार से 504 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। 270 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में टिकारी थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव के सुदर्शन पासवान और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरक्षणी रोड के रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.