गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया और महम्मदपुर थाना क्षेत्रों के हसनपुर और परड़िया मलिकाना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को मारपीट की घटनाएं हुईं। दोनों घटनाओं में 3 महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिधवलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी के अनुसार सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में हुए विवाद में रीता देवी, लाल कुमारी देवी, प्रिंस कुमार और अभिषेक कुमार घायल हुए हैं। वहीं महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परड़िया मलिकाना गांव में जमीन को लेकर हुए झगड़े में विनोद सोनी, रजानती देवी, नीतिल कुमार, बृजकिशोर साह, सुमित कुमार, रोहित कुमार और राम बाबू साह घायल बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों स्थानों पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी ...