बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। दो थानों के अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट मामलों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन सम्बन्धित थानों में लाए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल को सीएचसी भेजा। सीएचसी से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। रानीपुर थाने के बगहरिया निवासी छोटेलाल (20) पुत्र जीवन लाल का बड़े भाई से विवाद हो गया। बड़े भाई ने जोरदार धक्का देकर छोटे भाई का सिर दीवार से लड़ा दिया। सिर में गम्भीर चोट लगने पर उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। सीएचसी से घायल को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। उधर , हरदी थाने के शुक्लन खमरिया गदामार खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों के विवाद में किये गये हमले में बड़ा भाई रामकुमार (60) पुत्र दुजई गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को थाने लाए जा...