अलीगढ़, जनवरी 26 -- n छर्रा क्षेत्र के गांवों में हुई घटना, एसएसपी मौके पर पहुंचे छर्रा, संवाददाता। छर्रा क्षेत्र के दो गांवों में बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां से दो भैंस चोरी करके ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला बादशाह निवासी शिकायतकर्ता ने सूचना दी कि उसके घेर में भैंस बंधी हुई थी। जब वह रविवार सुबह घेर में भैंस को चारा डालने गया तो भैंस नही मिली। अज्ञात चोर उसकी भैंस चोरी कर ले गए हैं। इसी प्रकार गांव जिजाथल से भी सूचना प्राप्त हुई कि वहां से भी एक भैंस चोरी हो गई है। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पशुओं को चोरी कर ले जाने वाले संभावित रास्तों, स्थानों का निरीक्षण किया। पीड़ित परिजनों से...