बहराइच, नवम्बर 30 -- तेजवापुर, संवाददाता। फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा और गुलाबसिंह पुरवा गांव में रविवार रात्रि करीब साढ़े छह बजे तेंदुआ घुस जाने से ग्रामीणों में भगदड़ के हालात बन गए। अफरातफरी के बीच हर कोई अपने बच्चों को बचाने के लिए झपटा। कुछ महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। गांव में ग्रामीण चिल्लाए तो तेंदुआ खेतों की ओर भागा। लाठी डंडों से लैस ग्रामीण गांव में काम्बिंग कर रहे हैं। दरअसल इस क्षेत्र में तेंदुए की दहशत महीने भर से चल रही है। आए दिन मवेशियों को शिकार बना रहा है। इसी गांव से चार किलोमीटर दूर उमररी दहलो गांव में एक महिला को तेंदुए ने मार डाला था। इसे लेकर वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया है। दो पिंजरे लगे हैं मगर तब तक तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो पाया। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उधर रविवार की शाम दो गांवों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.