संतकबीरनगर, दिसम्बर 24 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शिकायत पर दो ग्राम पंचायतों की जांच के लिए अलग-अलग कमेटी गठित किया है। इन गांवों की शिकायत लोक आयुक्त से हुई थी। बेलहर और खलीलाबाद ब्लाक की इन ग्राम पंचायतों की जांच कमेटी करेगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार बेलहर ब्लाक के ग्राम पंचायत समन्था की जांच के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, अवर अभियन्ता भूमि सरंक्षण पंकज कुमार नामित किया गया। वहीं खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत फरेन्दिया की जांच उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अवर अभियन्ता भूमि सरंक्षण पंकज यादव को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...