मेरठ, दिसम्बर 31 -- लोहियानगर और टीपीनगर पुलिस ने मंगलवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों के पास से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया है। लोहियानगर पुलिस ने मंगलवार को जमनानगर निवासी इजहार को सवा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्कर ने बताया कि स्मैक माफिया के बेटे शादाब से गांजा लाकर बेचता है। वहीं, दूसरी ओर टीपीनगर पुलिस ने लिसाड़ीगेट रिहान गार्डन निवासी शाकिब को एक किलो 165 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। उसने बताया कि स्मैक माफिया हाजी तस्लीम के बेटे शादाब से गांजा की खरीदारी करता है। बताया कि शहर में तीन स्मैक माफिया हाजी तस्लीम, अजय और परतापुर काशी निवासी सोनू नशा का नेटवर्क चला रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों स्मैक माफियाओं पर हाल ही में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में नशी...