मैनपुरी, मार्च 11 -- कस्बा के मिलिकिया चौराहे पर बीती रात दो खोखों में आग लग गई। आग से दोनों खोखे जल गए। खोखों के अंदर रखा परचून का सामान भी जल गया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। आग कैसे लगी इस संबंध में कोई कुछ नहीं बता पा रहा। पुलिस जांच में जुट गई है। भोगांव थाना क्षेत्र के आलीपुरखेड़ा के मिलिकिया चौराहे पर शिवपालपुर निवासी रामविलास लोधी पुत्र विष्णुदयाल खोखा रखकर परचून का सामान बिक्री करते हैं। ग्राम बरधनिया निवासी रामप्रकाश श्रीवास्तव पुत्र दुलारेलाल बाल काटने का काम खोखा में करते हैं। सोमवार की रात अचानक दोनों खोखों में आग लग गई। जिससे परचून का सामान तथा कटिंग का सामान जल गया। सुबह खोखा जले देख पीड़ित रो पड़े। होली के त्योहार से पहले उनकी खुशियों में आग से नुकसान बाधा बन गया। पीड़ित दुकानदारों ने चौकी पुलिस को सूचना दी है।

हिंदी हिन...