मिर्जापुर, फरवरी 20 -- लहगंपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक आचार्य पंडित नारायण प्रसाद चौबे सहित स्थानीय महिलाएं, पुरुषों एवं बच्चों ने शामिल होकर भगवान की महिमा का गुणगान किया। कलश यात्रा श्रीमद्भागवत स्थल से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर गंगहरा कलां गांव स्थित तालाब पर पहुंचा। जहां से कलशों में पवित्र जल भरकर शिव मंदिर से कथा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पंडितों और व्यास पीठ के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ कथा की शुरुआत की गई। कथा वाचक आचार्य पंडित नारायण प्रसाद चौबे ने कहा कि भागवत के चार अक्षरों का तात्पर्य यह है कि भा से भक्त, ग से ज्ञान व से वैराग्य और त से त्याग है। जो हमारे जीवन में प्रदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.