गोपालगंज, सितम्बर 22 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी दो अक्टूबर को जिले का 53वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इसी दिन गांधी जयंती भी मनायी जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहरों और प्रखंडों में स्थित सरकारी कार्यालयों तथा प्रमुख गोलंबरों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। साथ ही रंगोली, पेंटिंग, दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, जीविका दीदियां, छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल होंगे। शहर के आंबेडकर भवन, मिंज स्टेडियम और कलेक्ट्रेट में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां सभी सरकारी विभाग विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.