बिजनौर, फरवरी 16 -- पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछले दिनों चोरी किया गया ट्रक संख्या यू पी 23 टी 4849 तथा चोरी की गई स्कूटी सफेद रंग यू पी 25 डी एन 7850 के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों स्योहारा से एक ट्रक चोरी हो गया था। जिसको तलाश करने में पुलिस ने अपना जाल बिछाया और फारूक पुत्र झब्बू ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा उधमसिंह नगर तथा सुल्तान पुत्र रिफायतुल्ला निवासी ग्राम ढकिया पीरु थाना डिलारी को ट्रक और सफेद रंग की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संजय कुमार ने बताया कि फारूक पर विभिन्न धाराओं के 16 मुकदमे तथा सुल्तान पर विभिन्न धाराओं के 10 मुकदमे चल रहे हैं। दोनों शातिर बदमाश हैं पुलिस ने इनका चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.