फतेहपुर, जनवरी 1 -- फतेहपुर। दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो शातिरों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सदर कोतवाली पुलिस ने पीरनपुर स्थित ननकू मैदान से यासीन निवासी शांतीनगर को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं जहानाबाद थाना पुलिस ने राशिद निवासी मोहल्ला रजौड़ा को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो का आर्म्स एक्ट के तहत चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...