दुमका, जनवरी 16 -- दुमका। दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र गुम्मामोड़ के पास दो कोयला हाइवा के बीच टक्कर होने पर चालक केबिन में ही फंस गए। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से चालक को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक इस घटना में जेएच 04जेड9330 जे चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 108 एंबुलेंस की मदद से गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक नाजीर अंसारी आमडापाडा थाना क्षेत्र के हरीशपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि उपचालक लखींद्र कुमार गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुम्मापहाडी का रहने वाले के रुप में पहचान हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...