छपरा, जनवरी 31 -- पीसी विज्ञान कॉलेज और महेंद्र महिला कॉलेज के प्राचार्य की सेवानिवृत्ति के बाद बनाए गए प्रभारी प्राचार्य छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को बड़ा आदेश जारी करते हुए दो कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। प्रो. (डॉ.) रवि प्रकाश 'बबलू' को पी.सी. विज्ञान कॉलेज, छपरा में अंग्रेज़ी विभाग के प्राध्यापक व कॉलेज-प्रभारी प्रो. (डॉ.) एम. एच. सिद्दीकी के 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद नियुक्त किया गया है। वहीं महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज में प्राचार्य की सेवानिवृत्ति के बाद नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति की गई है। कुलपति के आदेश से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए प्रो. रवि प्रकाश 'बबलू', जो फिलहाल राम जयपाल कॉलेज, छपरा के दर्शन...