नोएडा, नवम्बर 21 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-65 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास चार दिन पहले एक कैब चालक ने यात्रियों से भरी कैब में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से फेज-3 थाने में केस दर्ज कराया गया है। आशुतोष उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-63 के एच ब्लॉक स्थित कंपनी में प्रबंधक हैं। कंपनी के कर्मचारियों विवेक, अनुराग, रुपेंद्र, प्रियंका और शशांक को 18 नवंबर की देर रात कैब छोड़ने जा रही थी। सेक्टर-65 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंचे तो दूसरी कैब ने उनकी कंपनी की कैब में टक्कर मार दी। हादसे में कैब में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर में ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी कैब चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...