बेगुसराय, नवम्बर 26 -- बीहट। पपरौर की सरिता देवी ने दो के विरूद्ध मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए बरौनी थाना में आवेदन दिया है। पपरौर के ही मो. आजाद व मो. जसीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। थाना में दिये आवेदन में महिला ने कहा कि 23 नवंबर की रात दोनों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। महिला ने आवेदन में बताया कि दोनों अक्सर उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। जख्मी होने के बाद वह उसी दिन थाना गयी थी और थाना से उसे बरौनी पीएचसी भेजा गया। बरौनी पीएचसी ने सदर अस्पताल रेफर किया गया और आज इलाज से वापस आने के बाद आवेदन दी है। बरौनी थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर विकास कुमार रंजन ने दोनों के विरूद्ध मामल दर्ज करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार राय को अनुसंधान की जिम्मेदारी दी है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...