जौनपुर, दिसम्बर 7 -- नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के चक कोठियातारा गांव निवासी युवक ने दो युवकों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज एवं एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त गांव निवासी कल्लू ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम अपने दोस्त आकाश निवासी सरायरैचन्द के साथ फतेहगंज बाजार गया था। वापस आते समय रास्ते में डीहजहनियां गांव निवासी हैपी सिंह एवं एक अन्य युवक साइकिल से मेरे पैर के पास खड़ा हो गया। प्रार्थी पीछे मुड़ा ही था तभी उक्त लोग जाति सूचक शब्दों से मां बहन की गाली देते हुए पिटाई कर घायल कर दिए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज खुटहन। पिलकिछा तिराहे के पास डिहिया मार्ग पर गत गुरुवार को बोलेरो और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक चला रहे युवक की मौत और उसके भाई बहन के घायल हो जा...