हापुड़, मार्च 24 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। रविवार को दो केंद्रों पर 27605 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन कार्य पूर्णतह सीसीटीवी कैमरे की जद में कराया गया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद गत 19 मार्च से मूल्यांकन कार्य चल रहा है। रविवार को मूल्यांकन के पांचवें दिन जिले के दो केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 27605 कापियों का मूल्यांकन हुआ। एसएसके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और एसएसवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हुआ। सीसीटीवी कैमरे की जद में मूल्यांकन कार्य कराया गया। दोनों केंद्रों पर अब तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 80864 कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। डीआईओएस डॉ विनीता ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.