देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। कुंडा थाना अंतर्गत देवघर एयरपोर्ट के आगे खिजुरिया मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। वहीं एक युवक को पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार आपस में उलझ गए। उसी क्रम में विवाद बढ़ता देख स्थानीय निवासी मृत्युंजय सिंह नामक युवक विवाद सुलझाने पहुंच गया। आरोप है कि उसी क्रम में दोनों बाइक सवार में एक ने पिस्तौल निकाल मृत्युंजय सिंह की गोली मार दी। मृत्युंजय के पेट में गोली लगी है। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर एक और स्थानीय युवक वहां पहुंचा, तो हमलावर ने उसे भी पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया।उधर पेट मे गोली लगने के बाद मृत्युंजय अपने गांव पहुंचा और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।सूचना पर ग्रामीण जब तक घटनास्थल पहुंचे, उसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.