भभुआ, जनवरी 30 -- सिंचाई कनेक्शन लेनेवाले रामपुर प्रखंड के कई किसानों ने की ऐसी शिकायत बोले ईई, शिकायत की जांच होगी, दो की जगह चार एचपी का बिल क्यों लगेगा (पेज चार की फ्लायर खबर) रामपुर, एक संवाददाता। फसल की सिंचाई करने के लिए प्रखंड के कई गांवों के किसानों ने विद्युत कनेक्शन लिया है, ताकि वह समय पर फसल का पटवन कर बेहतर उत्पादन कर सकें। लेकिन, इस इलाके के कुछ किसान बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत कर रहे हैं। कुछ किसानों ने तो इसकी लिखित शिकायत विद्युत बोर्ड के कनीय अभियंता से की है। मीटर वाले किसानों का बिल रीडिंग के हिसाब से आ रहा है, पर दो एचपी वाले किसानों ने ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत की है। अकोढ़ी गांव के किसान केके दुबे ने बताया कि उन्हें 15 जनवरी 2025 को 742 रुपया, 31 मार्च को 553 रुपया, 10 जून को 364 रुपया और 11 सितंबर को 557 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.