कटिहार, जनवरी 2 -- समेली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से दो किशोर के लापता होने की खबर सामने आई है। 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिससे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है। लापता किशोर में समेली का धर्म कुमार और दूसरा लापता किशोर सरवन मंडल है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक सत्संग सुनने के नाम से घर से निकले थे। लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने पोठिया थाना में आवेदन देकर दोनों किशोर की बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना के बाद से दोनों किशोर के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द किशोर की तलाश करने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...