भदोही, दिसम्बर 8 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से बात करने को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। किशोरी के भाई ने युवक की पिटाई कर दी तो मामला थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष से तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि एक किशोर किशोरी से बात करने के लिए पड़ोसी युवक से संदेश भेज दिया। युवक किशोरी के बजाए उसके भाई को यह संदेश दे दिया। फिर क्या था कि किशोरी का भाई आक्रोशित होकर पहुंचा और संदेश भेजने वाले से मारपीट कर ली। दोनों में मारपीट हुआ तो मामला थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष से तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.