सहारनपुर, जनवरी 3 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर पार्क में घूमने आए दो किशोरों पर दर्जन युवकों ने सरियों और बेल्टों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जांच की। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत रामनगर निवासी फारूख ने कोतवाली सदर बाजार में दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद अजहर अपने दोस्त हिमांशु के साथ शुक्रवार की देर शाम गोविंद नगर पार्क में घूमने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद दर्जनभर युवकों ने उनके बेटे मोहम्मद अजहर और हिमांशु पर जानलेवा हमला कर सरियों से बैल्टों से पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिसकी सूचना मोहल्लेवासियों ने डायल 112 पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने दोनों घायलों को उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.