फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा डीएलएफ ने गिरदावर एनक्लेव तिलपत में चालक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ दो किशोरों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरों ने चाकू घोंपकर चालक की ह्त्या की थी। एसीपी क्राइम टू वरुण कुमार दहिया ने बुधवार को अपने सेक्टर-30 स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को गिरदावल एनक्लेव निवासी टैपो चालक जयसिंह की चाकू मारकर ह्त्या कर दी गई थी। इस मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गिरदावर एन्कलेव धीरज नगर निवासी 19 वर्षीय हिमांशु और तुषार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उक्त आरोपियों से पूछ्ताछ के बाद इस मामले में संलिप्त दो किशोर को अभिरक्षा में लिया है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.