औरैया, दिसम्बर 2 -- सहार, संवाददाता। थाना सहार क्षेत्र में दो किशोरियों के अपहरण की कोशिश की गई। अपहरणकर्ता किशोरियों को स्कार्पियों पर बैठाकर भागा। जानकारी मिलते ही परिजनों ने 112 नंबर पर फोन किया। 112 नंबर के पीछा करने पर अपहरणकर्ता किशोरियों को कार पर बैठा छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। सहार क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 14 और 17 वर्षीय बेटियां पड़ोस में टीवी देखने गई थीं। उसी दौरान कन्नौज जनपद के थाना सौरिख के ग्राम सायंपुर निवासी सोनू कठेरिया जो गांव में आता-जाता रहता था। दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठाकर अपहरण कर ले गया। मामले का पता चलते ही पिता ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संदिग्ध कार का पीछा शुरू कर दिया। पु...