शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- कलान इलाके से दो नाबालिग किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह घर से निकली दोनों किशोरियों का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजन परेशान हैं। परिजनों के अनुसार, एक किशोरी घर से बिना बताए निकली थी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उसके साथ रुकनपुर निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री भी है। बताया गया कि दोनों किशोरियों को कलान नगर तक साथ आते देखा गया था, लेकिन इसके बाद वे लापता हो गईं। मामले के बाद से दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार फोन आ रहा है। आरोप है कि फोन करने वाला व्यक्ति अपनी पहचान छिपा रहा है और सही जानकारी नहीं दे रहा। इससे परिजनों की चिंता और ब...