बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल तीन आरोपियों को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो किलो 954 ग्राम अफीम, बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए गए। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान राजीव पुत्र भूरे निवासी बिनावर, सुमित पुत्र भजनलाल और इब्रीश कुमार पुत्र देव प्रकाश निवासी मोहम्मद नगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो किलो 954 ग्राम अफीम, बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...