गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन जोन में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया। वहीं, दो स्थानों से वाहन चोरों ने दो कार चोरी कर लीं। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित हेबिटेट सेंटर के पास से चोरों ने एक फरवरी की शाम एक कार चोरी कर ली। मामले में प्रशांत गोथरीवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में उन्होंने कहा कि बताया कि एक फरवरी की शाम करीब चार बजे कार हेबिटेट सेंटर के पास स्थित निजी स्कूल के बाहर खड़ी की थी। करीब सवा छह बजे जब वापस लौटे तब कार वहां नहीं मिली। काफी तलाशने पर भी पता नहीं चला तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब मेजर की कार हेबिटेट के पास से होती हुई डीएमई की तरफ जाती दिखाई दी है। वहीं, गाजिय...