जौनपुर, फरवरी 1 -- थानागद्दी। थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर खर्गसेनपुर गांव के समीप शनिवार भोर में तेज रफ्तार से आ रही दो कार आमने सामने भिड़ गईं। दोनों कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सवार बाल बाल बच गए। सिंगरामऊ निवासी चेतन यादव अपने मित्र सौरभ के साथ कैथी स्थित मारकण्डेय महादेव दर्शन करने जा रहे थे। खर्गसेनपुर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार घने कोहरे के कारण टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दूसरी कार में सवार अरविंद सिंह निवासी फूलपुर अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर डायल 112 भी पहुंच गई। केराकत कोतवाली प्रभारी दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में अभी तक किसी पक्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.