मोतिहारी, सितम्बर 7 -- मेहसी। कस्बा मेहसी गांव निवासी राजन चौधरी के घर के निकट पुलिस ने शनिवार की संध्या छापेमारी कर 2 कार्टन अंग्रेजी फ्रूटी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान विक्रम कुमार पिता सन्तोष चौधरी ,ग्राम शांति नगर थाना चकिया के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह चकिया से शराब लेकर मेहसी में होम डिलेवरी के लिए आया था। लेकिन किसके यहां आया था इसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। पुष्टि प्रभारी थाना अध्यक्ष कृष्ण मोहन ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...