चम्पावत, फरवरी 9 -- लोहाघाट। लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच में सिंगदा के पास दो कारों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। एक घायल को पिथौरागढ़ और एक को चम्पावत रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को धारचूला से सितारगंज जा रही स्कार्पियो यूके 05टीए 5271 और टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही एसयूवी कार यूके 05डी 9007 के बीच सिंगदा घाट के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर लोहाघाट के प्रभारी हरीश प्रसाद ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसयूवी के चालक चालक रोहित चौहान (37) पुत्र त्रिभुवन चौहान निवासी जाखनी पिथौरागढ़ को गंभीर चोट आई। जिसे पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...