फरीदाबाद, जनवरी 4 -- बल्लभगढ़। मलेरना रोड पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सामने से मारुति स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सुभाष कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र में एक शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। रविवार सुबह मलेरना रोड पर अचानक तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार के कारण टक्कर लगते ही उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में कार में सवार परिवार के सदस्य घायल हो गए। पीड़ित कुलदीप ने पुलिस को बताया कि ब्रेजा गाड़ी में तीन नाबालिग ब...