बलिया, फरवरी 3 -- बिल्थरारोड (बलिया)। दो कारों के बीच मंगलवार की सुबह भिडंत हो गयी। दुर्घटना में गाजीपुर की रहने वाली 60 वर्षीय दुर्गावती देवी घायल हो गयीं। कार का एयरबैग खुल जाने से अन्य सवार सुरक्षित बच गये। गाजीपुर निवासी शैलेश देवरिया जनपद के बरहज थाने में बतौर सिपाही तैनात हैं। मंगलवार की सुबह वह कार मां और बच्चों को लेकर देवरिया जा रहे थे। इसी बीच उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में केवल वृद्धा को ही चोटें आयी। दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये। महिला का इलाज सीएचसी सीयर पर कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.