बगहा, दिसम्बर 14 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो कांड के दो फरार आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी श्यामपुर के विजय कुमार और फुलझरिया के राजू कुमार बतायें गये। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि श्यामपुर के विजय कुमार के विरुद्ध थाने के 517/24 में केस दर्ज है। वहीं फुलझरिया के राजू कुमार के विरुद्ध 390/21 में कांड दर्ज है।जों पकड़े जाने के डर से फरार चल रहे थे।बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया।और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...