जहानाबाद, फरवरी 17 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सोहसा ग्राम से दो कांडों के वांछित अभियुक्त ब्रजेश पासवान उर्फ गब्बर सिंह तथा उसरी डीह ग्राम से बीरबल राम को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि सोहसा ग्राम से ब्रजेश पासवान दो कांडों का वांछित अभियुक्त था इसके विरुद्ध धारा 307 में प्राथमिकी दर्ज थी। वहीं उसरी डीह ग्राम से बीरबल राम को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध भी न्यायालय ने वारंट जारी कर रखा था। जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...