बाराबंकी, नवम्बर 10 -- एएनटीएफ ने की कार्रवाई, आरोपी गए जेल टीम ने आरोपियों के पास से बरामद किया करीब दो किलो गांजा बाराबंकी। एएनटीएफ ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो 40 ग्राम ऑर्गेनिक अमेरिकन गांजा बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी यादव चौराहा थाना मडियांव लखनऊ से की गई। आरोपियों को जेल भेजा गया है। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र के यादव चौराहा पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। स्थानीय एएनटीएफ थाना प्रभारी एनुद्दीन ने इसकी सूचना स्थानीय अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद टीम ने छह नवंबर को घेराबंदी करते हुए यादव चौराहा के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। टीम ने इनके पास से दो किलो 40 ग्राम ऑर्गेनिक अमेरिकन गांजा बरामद किया। इसकी अंतर राष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई...