मधेपुरा, अप्रैल 10 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। दो करोड़ 39 लाख का सोलर लाइट प्राप्त कर विभन्नि पंचायतों में नहीं लगाने के मामले में सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2.39 करोड़ के गबन मामले में एक आरोपित कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामपट्टी निवासी विमल कुमार विभु को गिरफ्तार कर लिया। गबन के मामले में आरोपित पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा निवासी मुकेश कुमार पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मालूम हो कि पटना निवासी मुन्नालाल ने 11 सितंबर 2024 को सदर थाना में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लगाने के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया था। डीआईजी सहरसा ने कांड की समीक्षा कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने का नर्दिेश दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। केस के अन...