सीतापुर, दिसम्बर 29 -- खैराबाद, संवाददाता। नगर क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया टोला स्थित हफ्सा मैरिज लाॅन पर बुलडोजर चलाया गया। लाॅन की बाउंड्रीवाॅल को तोड़ दिया गया। प्रशासन की टीम ने 20 हजार स्क्वायर फीट की नजूल भूमि को मुक्त कराया गया। जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ रूपये बताई जा रही है। तहसीलदार सदर अतुल सेन ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बने मैरिज लॉन का ध्वस्तीकरण किया। उन्होंने बताया कि नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी नजूल भूमि पर कब्जे किए गए हैं। उन्हें लगातार चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। नजूल भूमि सरकारी भूमि है, जिसको मुक्त कराकर राजस्व वृद्धि के लिए संरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया कि यह हफ्सा मैरिज लान शकील अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी बक्सरिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.