लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित थारू विकास परियोजना के तहत बलरामपुर के विशुनपुर विश्राम परिसर में कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। दो करोड़ रुपये से इसका निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के सर्वांगीण विकास व जिला इकाइयों के संचालन के लिए यह धनराशि दी गई है। यहां युवक-युवतियों को कंप्यूटर व सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.