वाराणसी, दिसम्बर 25 -- वाराणसी, संवाद। लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह पुलिस ने गुरुवार सुबह कार से करीब एक किलो हेरोइन पकड़ी। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। पकड़े गए कार चालक ने बताया कि वह मुंबई में नए साल पर होने वाली रेव पार्टी के लिए हेरोइन लेकर जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। झांसी की एंटी नारकोटिक्स टीम को कार से हेरोइन की तस्करी की सूचना मिली थी। टीम पहले से पीछा कर रही थी। लहरतारा की ओर पहुंचने पर मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने नंबर के आधार पर कार रोकी। तलाश में सीट के नीचे से अखबारी कागज में तकरीबन 1 किलो पीला पाउडर बरामद हुआ। गाड़ी को चला रहे गणेशपुर (भदोही) निवासी 57 वर्षीय लक्ष्मी नारायण उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.