गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- लोनी, संवाददाता। लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर चार बागराणप और वार्ड 44 खुशहाल पार्क कॉलोनी में दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे लोगों को जर्जर मार्ग और जलभराव से होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार को नगर पालिका परिषद की वार्ड नंबर चार के बागराणप और आंंबेडकर कॉलोनी, वार्ड 44 की खुशहाल पार्क और नंदा कॉलोनी में दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि विकास कार्य का निर्माण होने के बाद लोगों को जर्जर मार्ग और टूटी नालियों से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना उनकी प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.