वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, संवाद। अस्सी मार्ग स्थित होटल प्रकाश पैलेस के पूर्व मैनेजर हिमांशु गुप्ता को गुरुवार को लंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने लंका थाने में इसकी जानकारी दी। बताया कि आरोपी ने ट्रैवेल में वाहन लगवाने और खरीद के नाम पर नौ लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपी हिमांशु गुप्ता साउथ वेस्ट दिल्ली के मानसरोवर भवन सफदरजंग इंक्लेव का मूल निवासी है। वह नरिया की रोहित नगर कॉलोनी में रहता था। होटल मैनेजर के पद पर रहने के दौरान उसने लोगों को झांसा दिया। वाहन प्रति माह के दर पर ट्रैवेल में चलवाने के नाम पर पैसे वसूल किए। उनके वाहनों को फर्जी तरीके से कम दाम में बेचकर पैसा हड़प लिया। यही नहीं वाहन स्वामियों को कम दाम में कानपुर से वाहन दिलवाने के नाम पर भी ठगी की। आरोपी के खिलाफ कानपुर के चकेरी थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.