बांका, जुलाई 17 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन पुलिस ने दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ टेकनी गांव से चार कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रजौन पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार चारों बदमाश किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई, और त्वरित कार्रवाई करते हुए रजौन पुलिस ने चारों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दो अपराधियों में से एक के ऊपर करीब आधे दर्जन से भी ज्यादा अपराधिक मामला रजौन थाना में ही दर्ज है, जबकि एक अन्य के ऊपर भी एक अपराधिक मामला रजौन थाना में पहले से दर्ज है। इस अभियान में रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के साथ एसआई संजय कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार के अलावे पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.