लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- लखीमपुर। दुधवा नेशनल पार्क के खुले जंगल में गैंडा छोड़ने के चल रहे अभियान के दूसरे चरण में गुरुवार को दो गैंडों को पार्क प्रशासन ने गैंडा परियोजना से निकालकर खुले जंगल में छोड़ने की सफलता हासिल की। इसमें एक नर व एक मादा गैंडा शामिल हैं। सफलता पूर्वक गैंडों को जंगल में छोड़ने से पार्क प्रशासन गदगद है। खुले जंगल में छोड़े गए इन गैंडों के रेडियो कॉलर भी लगाया गया है जिससे गैंडों के मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। दुधवा टाइगर रिजर्व के 27 वर्ग किलोमीटर वर्ग में करीब चार दशक से गैंडा परियोजना चल रही है। यहां 46 गैंडा रह रहे हैं। इन गैंडों में से कुछ को दुधवा नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ने का निर्णय पार्क प्रशासन ने लिया। दो गैंडों को नवंबर महीने में छोड़ा गया था। दूसरे चरण में गुरुवार को दो और गैंडों को जंगल में छोड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.