महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कड़े मानकों व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर खरा उतरने वाले जिले के दो और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। असेसमेंट में निचलौल ब्लॉक के आरोग्य मंदिर जयश्री ने आल ओवर 86.99 प्रतिशत तथा परतावल ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर छपिया ने आल ओवर 84.77 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। असेसमेंट से पहले इन दोनों सेंटर पर पहले की अपेक्षा स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में काफी बदलाव किया गया था। अब इन दोनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं और बेहतर होंगी। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि यह पूरी टीम के पूर्ण समर्पण का परिणाम है। एसीएमओ-क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.