रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए दो ओवरलोड समेत कुल चार वाहनों को सीज किया। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 50 चालान किए गए। कार्रवाई में कुल 1.25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में दो वाहन ओवरलोडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाए गए। इसके अलावा एक वाहन बिना फिटनेस और एक वाहन बिना टैक्स व ड्राइविंग लाइसेंस के सीज किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बरती गई। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती और चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...