प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- प्रतापगढ़। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार को एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने पट्टी से ढकवा बाजार तक चेकिंग की। ढकवा बाजार में बालू लेकर आ रहे दो ट्रक रोककर जांच करने पर दोनों पर मानक से अधिक बालू लादने की पुष्टि हो गई और बालू से सम्बंधित अभिलेख चालक नहीं दिखा सके। दोनों ट्रक सीज कर आसपुर देवसरा पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए और वाहन स्वामी पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले 35 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...