गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल और देखरेख में सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान मंगलवार को अपने लगातार 17वें दिन भी जारी रहा। उसी क्रम में अनुमंडल की दो एससी-एसटी बहुल बस्तियों में पहुंचकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी जरूरतमंदों को गर्म कपड़े दिए गए। अभियान के तहत गढ़वा प्रखंड की उड़सुगी पंचायत की उरांव बहुल बस्ती करौंदा टोला और मेराल प्रखंड के करकोमा पंचायत अंतर्गत एससी बहुल बस्ती रिज़र्व टोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर कुल मिलाकर लगभग 500 ऊनी व गर्म वस्त्र वितरित किए गए। वितरण के दौरान बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी, मोजे सहित अन्य आवश्यक ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए। ठंड क...